सीएम पुष्‍कर सिंह धामी के साथ नए मंत्रिमंडल ने भी ली शपथ, ये हैं कैबिनेट के चेहरे

ख़बर शेयर करें

उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में पुष्‍कर सिंह धामी शपथ ले ली है। इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी उनके साथ शपथ ली। वहीं आज शाम पांचवीं विधानसभा की धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हो सकती है।

देहरादून : उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में पुष्‍कर सिंह धामी शपथ ले ली है। इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी उनके साथ शपथ ली। 

इनके नाम कंफर्म

इनमें सोमेश्‍वर विधायक रेखा आर्य, सितारगंज विधायक सौरभ बुहुगुणा, नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल, मसूरी विधायक गणेश जोशी और बागेश्‍वर विधायक चंदनराम दास का नाम शामिल है।

सितारंगज से विधायक सौरभ बहुगुणा पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं। सौरभ पहली बार मंत्री बने हैं। 

वहीं सुबोध उनियाल नरेंद्रनगर से विधायक है। इससे पहले वह उत्‍तराखंड सरकार में कृषि मंत्री रहे हैं। पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे। 2017 में इन्‍होंने भाजपा ज्‍वाइन की थी। 

गणेश जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। इनका जन्‍म 1958 में मेरठ में हुआ था। मेरठ में उनके पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी भारतीय सेना के जवान के रूप में तैनात थे। गणेश जोशी 1976 से 1983 तक एक सैनिक के रूप में भारतीय सेना में रहे। वर्तमान में वे देहरादून के कालीदास रोड स्थित आवास में रहते हैं।

You cannot copy content of this page