नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट पर भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी

ख़बर शेयर करें

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर भाजपा नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रूड़की ।भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर भाजपा नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ फोन नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। जिनसे लगातार मैसेज और कॉल की जा रही है।

भाजपा पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष गौरव त्यागी बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पक्ष में फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी। आरोप है कि तभी से उनके फोन पर धमकी भरे मैसेज और कॉल किए जा रहे हैं। जिनमें उन्हें जान से मारने और गर्दन काटने की धमकी दी जा रही है। फोन करने वाले खुद को पाकिस्तान, सउदी अरब, जिम्बाबे, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों का बताते हैं। बताया कि राजस्थान में भी नूपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट करने पर एक युवक की हत्या की गई है।

इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गौरव कौशिक, दीपक पांडेय, कवीश मित्तल, रजत गौतम, विवेक त्यागी, अनंत, मुकुल त्यागी आदि मौजूद रहे। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

You cannot copy content of this page