देश की प्राकृतिक और धार्मिक विरासत को केवल भाजपा ही बचा सकती है राजनाथ सिंह

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड चुनाव 2022 राजनाथ ने प्रचार के आखिरी दिन कपकोट से प्रत्याशी सुरेश गढिय़ा सल्ट से महेश जीना और रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में जनसभाएं की।

हल्द्वानी । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की प्राकृतिक और धार्मिक विरासत को केवल भाजपा ही बचा सकती है। केंद्र में भाजपा की सरकार है और उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए फिर से भाजपा को लाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व ही है कि पांच मिनट में एयर स्ट्राइक का फैसला लिया जाता है। दूसरी ओर इतिहास की जानकारी से अनभिज्ञ राहुल गांधी सेना और सैनिकों का मनोबल तोडऩे का काम करते हैं।

रक्षा मंत्री ने शनिवार को प्रचार के आखिरी दिन कपकोट से प्रत्याशी सुरेश गढिय़ा, सल्ट से महेश जीना और रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में जनसभाएं की। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को 78वां मतदान दिवस है। लोगों को शतप्रतिशत मतदान करना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्र आगे बढ़े यह भाजपा का चरित्र है। कांग्रेस के कार्यकाल में मंत्रियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप थे। भ्रष्टाचार के आरोप में उनके मंत्री जेल भी गए। लेकिन भाजपा सरकार में किसी पर भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। 2017 में पाकिस्तान के आतंकवादियों ने कश्मीर में हमला किया। प्रधानमंत्री ने पांच मिनट में फैसला कर एयर स्टाइक से देश की ताकत दिखाई। तब से अब तक इस मामले में राहुल गांधी लगातार सैनिकों का मनोबल तोड़ रहे हैं। 

You cannot copy content of this page