जेल से बाहर निकल गुरुग्राम स्थित डेरे में पहुंचा गुरमीत राम रहीम

ख़बर शेयर करें

दिल्ली ‍।दुष्कर्म और हत्‍या के केस में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गई है। वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकल गुरुग्राम में बने डेरे में पहुंच गया है। जेल जाने के बाद पहली बार राम रहीम गुरमीत सिंह को फरलो मिली है। राम रहीम को फरलो देने की सूचना मिलते ही दो गाडि़यों में सवार होकर राम रहीम के स्‍वजन सुनारिया जेल की ओर निकल पड़े। दो गाडि़या सुनारिया जेल में पहुंची। इन गाडि़यों में उनकी बेटी और बेटे के होने की बात भी सामने आई। इनमें से ही एक गाड़ी में बैठकर राम रहीम ग्रुरुग्राम के लिए निकल गया। ग्रुरुग्राम में एक डेरा है। पहले राम रहीम के सिरसा डेरा जाने के कयास लगाए जा रहे थे। राम रहीम के साथ पुलिस की करीब आठ गाडि़यों का काफिला साथ निकला और वह ग्रुरुग्राम पहुंचा। इससे पहले राम रहीम अलग-अगल कारणों के चलते राम रहीम को पैराेल तो मिली है, मगर फरलो पहली बार मिली है। वह भी 21 दिन की। राम रहीम को फरलो देने को लेकर कई चीजों से जोड़कर देखा जा रहा है। राम रहीम पहली बार सिरसा डेरा पहुंचेगा। सिरसा डेरे में भी अनुयायियों का जुड़ना शुरू हो गया है। पंजाब में चुनाव भी हैं तो राम रहीम के बाहर आने के चलते चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

You cannot copy content of this page