कश्मीरी पंडितों का पलायन… क्या था एमजे अकबर का सवाल जो तत्कालीन PM राजीव गांधी से पूछा था?

ख़बर शेयर करें

कश्मीर फाइल्स इस फिल्म के आने के बाद कश्मीरी हिंदुओं के पलायन और नरसंहार पर देश में काफी चर्चा हो रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने इस घटना को याद करते हुए उस सवाल को याद किया जो उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी से पूछा था।

दिल्ली: इस वक्त पूरे देश में द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) फिल्म की चर्चा हो रही है। इस फिल्म के आने के बाद कश्मीरी हिंदुओं के पलायन (Exodus Of Kashmiri Hindus) और नरसंहार की चर्चा राजनीतिक गलियारों में भी होने लगी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता एमजे अकबर (MJ Akbar) ने कश्मीरी पंडितों के पलायन पर तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी से किए सवाल को याद किया और कहा कि वह घटना काफी दर्दनाक थी।

एमजे अकबर ने अपने पूछे गए सवाल को याद करते हुए कहा कि वो समस्या काफी दर्दनाक थी और जहां तक अपना तजुर्बा है उस वक्त की जो घटना हुई उससे बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा कि दुख क्या कहूं याद करता हूं तो दिल कांप जाता है। मुझसे देखा नहीं जा रहा था कि आखिर अपने ही देश के एक ग्रुप, एक कौम को रिफ्यूजी बनना पड़ा। उस वक्त मैंने इस मामले को उठाया था और इसको लेकर सवाल भी पूछा था।

You cannot copy content of this page