पौड़ी : मैक्स दुर्घटना में घायल की अस्‍पताल में मौत

ख़बर शेयर करें

पौड़ी जनपद के थलीसैण ब्‍लाक के अंतर्गत पैठाणी क्षेत्र में होली के एक दिन पहले हुई मैक्‍स दुर्घटना में घायल एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। बता दें कि इस हादसे में अब तक पांच व्‍यक्तियों की मौत हो चुकी है जबकि नौ व्‍यक्तियों का उपचार चल रहा है।

कोटद्वार। थलीसैण प्रखंड के अंतर्गत पैठाणी क्षेत्र में गुरुवार शाम हुई मैक्स दुर्घटना घायल एक व्‍यकि्त की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्‍या पांच हो गई है। वहीं, नौ व्‍यकि्यों का अस्‍पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक डंपर चालक को गिरफ्तार किया है। दुर्घटना के वक्त यही डंपर चालक मैक्स चला रहा था। जबकि, मैक्स चालक पैठाणी में अन्य साथियों के साथ भोजन कर रहा था

 शुक्रवार को परिवहन विभाग की टीम ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच क्षतिग्रस्त वाहन का मुआयना किया। बताते चलें कि गुरुवार को जनपद चमोली की चांदपुर पट्टी के बिसौणा गांव के होल्यार दो मैक्स वाहन व चार बाइकों से पैठाणी पहुंचे। 

पैठाणी में होली गीत गाने के साथ ही परिचितों से मिल कर वे शाम को पैठाणी से वापस बिसौणा की ओर लौटने लगे। पैठाणी-कर्णप्रयाग मार्ग पर पैठाणी से करीब दो किमी आगे चुठाणी बैंड पर एक मैक्स करीब सौ मीटर खड्ड में जा गिरी।

दुर्घटना में बिसौणा गांव के अमित नेगी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसी गांव के रोहित सिंह, बलवंत सिंह व संतोष ने पाबौ चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। घायल नरेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह की श्रीनगर बेस चिकित्सालय में शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। नौ घायलों का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

इधर, इस मामले में मृतक रोहित सिंह के पिता शेर सिंह की ओर से पैठाणी थाने में मैक्स चालक के खिलाफ तहरीर दी गई। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित जनपद टिहरी के अंतर्गत ग्राम कंडियाल गांव (लंबगांव) निवासी गजराज पंवार को बनास बैंड के पास गिरफ्तार कर दिया गया।

डंपर चालक चला रहा था वाहन 

बताया कि जो मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसका चालक धन सिंह पैठाणी में अन्य साथियों के साथ भोजन कर रहा था। इस बीच गजराज इस मैक्स में अन्य होल्यारों को बिठा मैक्स लेकर बिसौण गांव की ओर निकल गया। बताया कि गजराज डंपर चलता है। बताया कि दुर्घटना में गजराज को भी चोट आई है।

वाहन में तकनीकि खराबी नहीं मिली 

कोटद्वार के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की टीम ने शुक्रवार को पैठाणी पहुंच दुर्घटनाग्रस्त मैक्स की मुआयना किया। संभागीय निरीक्षक (तकनीकि) प्रदीप सिंह रौथाण ने बताया कि मैक्स में किसी तरह की तकनीकि खराबी नहीं पाई गई।

पेड़ ने बचाई अन्‍य की जान

बताया कि जिस चुराणी बैंड पर मैक्स दुर्घटना हुई, वहां सड़क किनारे पैराफिट भी लगे हुए हैं। बताया कि मैक्स पैराफिट से आगे निकलने के बाद अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। बताया कि खड्ड में मैक्स एक पेड़ से भी टकराई। यदि मैक्स पेड़ से न टकराती तो अन्य की जान भी जा सकती थी।

You cannot copy content of this page