हल्द्वानी शहर गंदगी के ढेर से पटा ,महामारी फैलने की आशंका

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी पूरे शहर में जगह -जगह कचड़ा गंदगी के ढेर लगे हुए है वही बरसात का मौसम है कई बीमारियों को लेकर आता है श्हर में गंदगी होगी तो इसमें कोई शक नहीं कि कहीं महामारी न फैल जाय ,ऊपर से कोरोना महामारी फैली हुई है। इसको लेकर नगर निगम प्रशासन बेखर है । समय रहते इसे गंभीरता से नहीं लिया तो क्या होगा आप सोच सकते है ….. ।

हल्द्वानी । सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था फिर चरमरा गई है। मंगलवार को शहर के मोहल्ले, मुख्य सड़कें गंदगी से पटी रहीं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था फिर चरमरा गई है। मंगलवार को शहर के मोहल्ले, मुख्य सड़कें गंदगी से पटी रहीं। नगर निगम दिनभर शहर का 125 मीट्रिक टन कूड़ा उठाने में असमर्थ रहा। अफसरों का कहना था कि जल्द ही प्राइवेट कर्मचारियों की मदद से सफाई कार्य कराया जाएगा।

नगर निगम के 60 वार्डों में रोजाना 125 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया जाता है। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 29 वाहन वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करते हैं। जबकि, मुख्य सड़कों की सफाई व कूड़ादानों के कूड़े को नगर निगम के सात वाहनों के जरिए गौलापार स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में डंप किया जाता है। इन सब कार्यों में निगम के करीब छह सौ से अधिक सफाई कर्मचारी योगदान देते हैं। इधर, विभिन्न मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की ओर से बीते सोमवार से हड़ताल शुरू कर दिए जाने से शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। जहां पहले दिन सोमवार को भी दिनभर कूड़ा नहीं उठ सका था, वहीं दूसरे दिन मंगलवार को भी यही स्थिति रही। वार्डों और मुख्य सड़कों में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा रहा। निगम में खड़े कूड़ा वाहनों को भी हड़ताल के कारण संचालित नहीं किया जा सका। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि प्राइवेट वाहनों और शेष सफाई कर्मचारियों की मदद से कूड़ा हटाया जाएगा।

पूर्व सभासद एवं पार्षद शकील सलमानी ने प्रशासन और नगर निगम से ईद उल अजहा (बकरा ईद) के मद्देनजर शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है। कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था बदहाल हो चली है। पार्षद सलमानी ने आजाद नगर स्थित ललित महिला इंटर कॉलेज में मंगलवार को पर्षदों और समाजसेवियों के साथ बैठक की। कहा कि प्रशासन ने आश्वस्त किया था कि वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी लेकिन मंगलवार को भी हालात जस के तस रहे।

You cannot copy content of this page