पुलिस के राजनीतिकरण से कानून व्यवस्था चौपट हो गई: हरीश रावत

ख़बर शेयर करें

काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पुलिस के राजनीतिकरण से प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। गुंडे-बदमाश सक्रिय हो गए हैं। व्यापारियों और उद्योगपतियों से रंगदारी मांगी जा रही है।

शुक्रवार को कुंडेश्वरी मार्ग पर स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हरिद्वार ग्राम पंचायत चुनाव से भाजपा ने लाभ उठाने के लिए पुलिस का राजनीतिकरण किया है। इसके गंभीर परिणाम सामने आने लगे हैं। प्रदेश में आए दिन डकैती, हत्याएं हो रही हैं। काशीपुर जैसे शांतिप्रिय शहर में अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों के नाम से रंगदारी मांगी जा रही है। पुलिस रंगदारी के लिए फोन करने वालों की खोज नहीं कर पाई है।

इधर, मौसम की मार से बेहाल किसानों को सरकार से कोई राहत नहीं मिली है। देवभूमि में विकास के बजाय भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। अब देहरादून में स्मार्ट सिटी घोटाला सामने आ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जीवन के समान ही राजनीति में उतार-चढ़ाव आता रहता है जिससे घबराने के बजाय मजबूती से खड़ा होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनाव में भाजपा को कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है। कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी से प्रेरणा लेनी चाहिए। वह एक योगी हैं जो रोज सुबह लाखों लोगों के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा पर चल रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रावत का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता नरेंद्र चंद्रइधर, मौसम की मार से बेहाल किसानों को सरकार से कोई राहत नहीं मिली है। देवभूमि में विकास के बजाय भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। अब देहरादून में स्मार्ट सिटी घोटाला सामने आ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जीवन के समान ही राजनीति में उतार-चढ़ाव आता रहता है जिससे घबराने के बजाय मजबूती से खड़ा होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनाव में भाजपा को कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है। कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी से प्रेरणा लेनी चाहिए। वह एक योगी हैं जो रोज सुबह लाखों लोगों के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा पर चल रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रावत का स्वागत किया ।

You cannot copy content of this page