प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले- कांग्रेस ने उत्तराखंड के सपनों का गला घोंटा

ख़बर शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रैली के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार डबल ब्रेक वाली थी। उन्होंने आज तक विकास कार्यों में सिर्फ अडंगा ही लगाया है।

हरिद्वार ।उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद हुई अपनी पहली वर्चुअल रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के 14 विधानसभा क्षेत्रों की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र एवं राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को देश व उत्तराखंड के विकास में डबल ब्रेक लगाने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के सपनों का गला घोंटने, इस राज्य को विकास की दौड़ में पीछे करने और देश की सुरक्षा को दांव पर लगाने का पाप किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस पवित्र देवभूमि में तुष्टीकरण का जहर घोलने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेता यूनिवर्सिटी के नाम पर जो तुष्टीकरण कर रहे हैं, वह जनता की आंख खोलने को काफी है। प्रधानमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना समेत अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए राज्य के विकास के लिए डबल इंजन के महत्व को रेखांकित भी किया।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि विधानसभा चुनाव राज्य का सपना पूरा करने वाले और राज्य निर्माण को छल से रोकने वालों के बीच है। भाजपा ने केंद्र में सरकार आने के तुरंत बाद उत्तराखंड बनाया तो दूसरी तरफ वे लोग थे, जिन्होंने राज्य निर्माण रोकने को षड्यंत्र किए और रोड़े अटकाए। साथ ही प्रश्न किया कि जो लोग उत्तराखंड को राज्य के रूप में देखना ही नहीं चाहते थे, वे यहां विकास देखना चाहेंगे क्या। कांग्रेस के लोग यही चाहेंगे कि उनकी विरासत चलती रहे और वे संसाधनों को लूटते रहें। यही इनकी मानसिकता है। ये सुधरने वाले नहीं हैं।

You cannot copy content of this page