पिथौरागढ़ जिले में तेज गरज के साथ बारिश

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला : सीमांत जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिलेभर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने और उच्च हिमालय में हिमपात के चलते तापमान में गिरावट आ चुकी है। जिला एक बार फिर ठंड की चपेट में आ चुका है।

मंगलवार सुबह से जिले में हल्के बादल छाए थे। नौ बजे के आस-पास बादलों के बीच जिले में धूप खिली। उच्च हिमालय में सुबह मौसम साफ था। सुबह दस बजे तक ही उच्च हिमालय सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदलने लगा। उच्च हिमालय में हिमपात होने लगा। मुनस्यारी में घने बादल छाए रहे। जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही, हालांकि आसमान पर बादलों की आवाजाही होती रही। मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार अपराह्न दो बजे के बाद मुनस्यारी, मदकोट सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर तेज

सायं चार बजे के बाद जिलेभर में मौसम बदल चुका है। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में हवा के साथ बारिश हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट आ चुकी है। लोग घरों में दुबके हैं। मौसम के चलते बाजार भी सुनसान हो गए। उधर थल, तल्ला जोहार सहित अन्य स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। गनीमत रही कि मतदान के लिए बर्फीले और दूरस्थ मतदान केंद्रों में गई मतदान पार्टियां क्षेत्र से लौट चुकी हैं। मौसम को देखते मुनस्यारी के खलिया, कालामुनि, बिटलीधार आदि तक हिमपात की संभावना बनी है।

You cannot copy content of this page