हल्द्वानी में अस्पताल में भर्ती रिटायर्ड फौजी भागा, वापस आने के कुछ देर बाद ही मौत

ख़बर शेयर करें

गुरुवार को आनंद सिंह वार्ड से अचानक भाग गए। स्वजनों ने ढूंढ खोज की तो वह पड़ोस में ही किसी के घर पहुंच गए। दोबारा लाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद स्वजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।

हल्द्वानी : निजी अस्पताल में भर्ती रिटायर्ड फौजी भाग गया। स्वजन उसे ढूंढकर दोबारा अस्पताल लाए। जहां कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार धोनी प्लॉट जवाहरनगर पंतनगर निवासी 54 वर्षीय आनन्द सिंह पुत्र धन सिंह आर्मी से रिटायर्ड थे। चार दिन पहले वह घर पर गिरकर घायल हो गए थे।  स्वजन उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में लाए। जहां उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को आनंद सिंह वार्ड से अचानक भाग गए। स्वजनों ने ढूंढ खोज की तो वह पड़ोस में ही किसी के घर पहुंच गए। दोबारा लाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद स्वजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। मेडिकल चौकी इंचार्ज ने बताया मामले की जांच की जा रही है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

You cannot copy content of this page