नाबालिग से दुष्कर्म के केस में एक साल पहले जेल से छूटा, घर आकर पत्नी की कर दी हत्या

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी l नाबालिग के साथ दुष्कर्म के केस में एक साल पहले ही जेल से छूटकर आया इंतजार हुसैन ने गुरुवार को पत्नी के साथ हैवानियत दिखा दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर उसने अपने पत्नी शाहीन के सिर पर ईंट से कई बार वार करके अधमरा कर फरार हो गया था। गुरुवार की रात शाहीन की एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। फिलहाल आरोपित इंतजार हुसैन पुलिस कस्टडी में है।

हुसैन नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी शाहीन की ईंट से वार कर हत्या कर दी। इंतजार दुष्कर्म के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। नातिन ने झगड़े की सूचना दी, जिसके बाद शाहीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने इंतजार को गिरफ्तार कर लिया है। पारिवारिक विवाद हत्या का कारण बताया जा रहा है।

You cannot copy content of this page