आरआरबी ग्रुप डी स्टेज 4 सीबीटी परीक्षा डेट जारी, देखें rrbcdg.gov.in का पूरा कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

दिल्ली । आरआरबी ने चरण 4 सीबीटी परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2022 की घोषणा कर दी है। इस नोटिस के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी स्टेज 4 परीक्षा 19 सितंबर, 2022 से शुरू होगी। उम्मीदवारों के लिए पूरा कार्यक्रम यहां चेक कर सकते हैं।

मुख्य बातें

  • आरआरबी की ओर से स्टेज 4 सीबीटी परीक्षा के लिए डेट शेड्यूल हुआ जारी।
  • आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर चेक कर सकते हैं टाइम टेबल।
  • रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी स्टेज 4 सीबीटी एग्जाम एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप जल्द।

रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी की ओर से स्टेज 4 सीबीटी परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2022 जारी कर दी गई है। बोर्ड की ओर से नोटिस 9 सितंबर, 2022 को जारी किया गया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, चरण 4 के लिए आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 19 सितंबर, 2022 से शुरू होगा। शेड्यूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों जैसे कि rrbcdg.gov.in पर जारी किया गया है।

इस परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी चरण 4 सीबीटी 2022 19 सितंबर, 2022 से 7 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सिटी स्लिप और प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

You cannot copy content of this page