हिंसा और छेड़छाड़ के खिलाफ छात्राएं आवाज उठाए ,पुलिस मदद के लिए तत्पर: लोकेश्वर सिंह

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़। ‘हिंसा और छेड़छाड़ के खिलाफ छात्राएं आवाज उठाएं, क्योंकि अपराधियों के खिलाफ आवाज नहीं उठाने से इनका मनोबल बढ़ता है।’ यह बातें एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस की पाठशाला में कहीं।

बतौर मुख्य अतिथि एसपी लोकेश्वर सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बालिग-नाबालिग, जमानती और गैर-जमानती अपराधों के बारे में भी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से खुद को जागरूक रखने के लिए कहा ताकि अपराध को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कई लोग साइबर अपराधियों के झांसे में आसानी से आ जाते हैं। ऐसे में सोशल साइट्स के एकाउंट में आए इनामी लिंक या मैसेज के झांसे में कभी न आएं। उन्होंने सफलता के तमाम उदाहरण देकर छात्रों को आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।
महिला पुलिस सेल प्रभारी एसआई रेनू ने बालिकाओं से छेड़छाड़ और हिंसा का खुलकर विरोध करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कई छात्राएं अपने साथ होने वाली घटना को घर या स्कूल में शिक्षिकाओं के साथ साझा नहीं करती हैं। उन्होंने छात्राओं से चुप रहने के बजाय आवाज उठाने के लिए कहा। उन्होंने 112 और 1090 हेल्पलाइन के बारे में बताया।
एसआई रेनू ने छात्रों को यातायात नियम बताए और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले परिजनों को भी जागरूक करने के लिए कहा।

You cannot copy content of this page