ऋतु खंडूड़ी भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पत्ता साफ,तीन दिन पहले भाजपा मेंआईं सरिता आर्य को टिकट दिया

ख़बर शेयर करें

देहरादून

हर कोई चकित है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का टिकट भाजपा ने काट दिया वह पिछली बार पौड़ी जिले की यमकेश्वर सीट से विधायक चुनी गई थीं।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का टिकट भाजपा ने काट दिया, वह पिछली बार पौड़ी जिले की यमकेश्वर सीट से विधायक चुनी गई थीं। एक तो सिटिंग विधायक, उस पर महिला मोर्चा अध्यक्ष और सबसे अहम पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही ऋतु को लेकर पार्टी ने कोई रियायत नहीं बरती। कहा गया कि इस बार यमकेश्वर में माहौल उनके अनुकूल नहीं। यह तो ठीक, मगर दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य का पहली ही सूची में नैनीताल से टिकट फाइनल करने में पार्टी को कोई झिझक नहीं हुई

You cannot copy content of this page