पंतनगर से कई प्रमुख शहरों के लिए स्पाइसजेट की उड़ान आज से

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड अब हवाई सेवा के मामले में ऊंची छलांग लगाने जा रहा है। पंतनगर से भारत के कई प्रमुख केंद्रों के लिए स्पाइसजेट अपनी उड़ान आज से शुरू कर रहा है।

पंतनगर : स्पाइस जेट

की हवाई सेवा शुक्रवार से दिल्ली-पंतनगर (Pantnagar to Delhi Spice Jet flight) के बीच शुरू होगी। इससे यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी। अभी तक यहां से सिर्फ इंडिगो एयरलाइंस कंपनी की हवाई सेवा ही संचालित होती रही थी।

पंतनगर एयरपोर्ट (Pantnagar airport) से वर्तमान में संचालित इंडिगो की हवाई सेवा यात्रियों के हिसाब से यह पर्याप्त नहीं थी। इसे देखते हुए स्पाइस जेट भी आठ अप्रैल से हवाई सेवा शुरू कर रहा है। स्पाइस जेट की 78 सीटर फ्लाइट दोपहर 12:15 बजे दिल्ली से पंतनगर के लिए उड़ान भरेगी और यहां 1:15 बजे लैंड करेगी। आधा घंटे बाद विमान 1:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि महानगरों को कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के नियमानुसार इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। शुक्रवार से स्पाइस जेट की विमान सेवा का यात्रियों को लाभ मिलने लगेगा।

You cannot copy content of this page