एच0पी0 कंम्पनी से निकाले गए कर्मियों ने किया धरना -प्रदर्शन ,कहा हमें अपना हक चाहिए

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। सिडकुल पंतनगर की एचपी कंपनी में 14 साल से काम कर रहे स्थायी और अस्थायी 500 कर्मचारियों को एक सितंबर से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। काम पर वापस लेने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को बुद्ध पार्क से श्रमायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और धरना-प्रदर्शन किया।हमें हमारा हक वापस दें ताकि हम अपने परिवार का पालन कर सके।
श्रमिकों ने कहा कि यूनियन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी न्याय की गुहार लगा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। धरना प्रदर्शन करने वालों में इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष एनके कपिल, संगठन मंत्री शंभू दत्त कविदयाल, जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर, शैलेंद्र सिंह दानू, हुकुम सिंह कुंवर, कांग्रेस नेता ललित जोशी, दीपक बल्यूटिया, विशाल सिंह भोजक आदि शामिल रहे। उन्होेने ने कहा कि सबसे बड़ा त्यौहार दिपावली है हमारे हाथ खली है।

You cannot copy content of this page