50 साल के दूल्हे को देख 20 साल की दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, बरात बैरंग लौटाई

ख़बर शेयर करें

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के गजरौला में अपने पिता की उम्र का दूल्हा देखकर दुल्हन का पारा चढ़ गया। उसने दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार करते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। तभी किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इस पर पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। वहां पर समझौता होने के बाद बरात बैरंग वापस लौट गई।

मामला गुरुवार की रात करीब 12 बजे का है। भानपुर रेलवे फाटक के पास स्थित एक मंडप में वैवाहिक कार्यक्रम था। इस मंडप में बदायूं क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती व हापुड़ क्षेत्र के रहने वाले लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति के साथ विवाह कराया जा रहा था। बरात में 100 से ज्यादा लोग भी आए थे। जैसे ही दुल्हन को पता चला कि जिस व्यक्ति से उसकी शादी होने वाली है। उसकी उम्र 50 से ज्यादा है तो उसने शादी करने से इनकार करना शुरू कर दिया।

You cannot copy content of this page