उत्तराखंड में भाजपा की सरकार फिर से सरकार बना रही है धामी

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि डंबल इंजन का विकास बोल रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिल रहा है। जनता जर्नादन भाजपा के साथ है। अन्य दलों के लोग केवल बातें करते हैं। लोगों को बरगलाते हैं। हमें बागेश्वर की जनता पर विश्वास है। जिले की दोनों विधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशी विजय होंगे। भाजपा का 60 का पार का नारा लगभग पूरा होने जा रहा है।

गुरुवार को प्रदेश के सीएम धामी सिमकुना गांव हेलीकाप्टर के जरिए ठीक 11 बजे पहुंच गए। मौसम साफ होने के कारण उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। यहां पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। धामी ने कपकोट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया के समर्थन में चुनावी सभा की। इस दौरान डबल इंजन के लाभ गिनाए। लोगों से दोबारा डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की।

You cannot copy content of this page