हल्द्वानी जाम का शहर बना अब भी जाम, मुख्य मार्ग पैक तो लिंक मार्ग व गलियों से निकलना हुआ लोगों का हुआ मुहाल

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी । शनिवार को भी जाम देखने को मिला। दीपावली में पहाड़ के लोग भी सामान खरीदने के लिए हल्द्वानी पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ ज्यादा उमड़ पड़ी। पुलिस का ट्रैफिक प्लान भी इस भीड़ के आगे बेअसर दिखा।

ट्रैफिक प्लान लागू होने के बाद भी शुक्रवार को शहर में जाम देखने को मिला। कालाढूंगी रोड, देवलचौड़ और केमू स्टेशन वाली सड़क पर वाहनों का काफिला ज्यादा नजर आया। मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी होने के कारण लोग लिंक मार्ग व गलियों से निकलने की कोशिश में लग गए, लेकिन कुछ देर बाद यहां भी वहीं हाल नजर आया। ऐसे में घर से बाजार को निकले लोगों को खरीदारी से पहले जाम में उलझना पड़ा। व्यवस्था बनाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।

दीपावली पर बाजारों में भीड़ अचानक बढ़ जाती है। हल्द्वानी से लेकर पहाड़ के लोग भी सामान खरीदने के लिए पहुंचते हैं। जिस वजह से पुलिस ने 21 से 24 अक्टूबर तक नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया। लेकिन शुक्रवार को स्थिति यह थी कि बाहर से त्योहार पर घर लौट रहे प्रवासियों की संख्या भी काफी ज्यादा हो गई।

You cannot copy content of this page