वैज्ञानिकों का दावा- जहर के समान है अंडे का ये हिस्सा, ये 5 तरह के लोग गलती से भी न खाएं

ख़बर शेयर करें

अंडा प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरा एक सुपरफूड है। इसके नियमित सेवन से मांसपेशियों और हड्डियों को ताकत मिलती है। लेकिन सभी लोगों के लिए हेल्दी ऑप्शन नहीं है। कुछ लोगों को इसके सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अंडा सुपरफूड है और दुनियाभर में इसका सेवन किया जाता है। अंडे में प्रोटीन और कैल्शियम सहित शरीर के बेहतर कामकाज के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंडे का स्वाद बढ़िया है और इसकी डिश बनाना आसान है। यही वजह है कि बच्चों के लेकर बुजुर्ग तक अंडे को आसानी से खा सकते हैं।

दिमाग तेज करने, मांसपेशियों को बढ़ाने, कैंसर से बचने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इतने फायदे होने के बावजूद अंडा कुछ लोगों के लिए हानिकारक है और उन्हें कई गंभीर बीमारियों के जोखिम में डाल सकता है, चलिए जानते हैं कैसे। अंडे के पीले हिस्से में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। NCBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल खाना गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं। अगर आपको पहले से कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो आपको अंडा खाने से बचना चाहिए।

डायबिटीज और अंडे के सेवन को लेकर वैज्ञानिकों की राय अलग-अलग रही है। NCBI पर प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि अमेरिका में प्रति सप्ताह तीन या अधिक अंडे खाने वाले लोगों को डायबिटीज का जोखिम 39% तक बढ़ गया। चीन में नियमित रूप से अंडे खाने वाले लोगों में डायबिटीज होने की संभावना अधिक थी।

हाई कोलेस्ट्रॉल स्ट्रोक और हार्ट डिजीज के जोखिम को बढ़ाता है और दुनिया भर में हर साल 4.4 मिलियन से अधिक मौतों का कारण बनता है। अंडे की जर्दी के सेवन से धमनियों में प्लाक जमा हो सकते है जिससे उनमें ब्लॉकेज आ सकती है।

अंडे का अधिक सेवन कई तरह के कैंसर से जुड़ा है। इससे प्रोस्टेट कैंसर की प्रगति बढ़ सकती है जिससे मृत्यु की संभावना बढ़ जाती है। महिलाओं में प्रति सप्ताह पांच या अधिक अंडे खाने से ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।

साल्मोनेला (Salmonella) एक जीवाणु संक्रमण है, जो दस्त, ऐंठन, उल्टी, बुखार, सिरदर्द और मतली का कारण बनता है। यह फूड पॉइजनिंग का कारण बनता है। मुर्गियों के संक्रमित मल के संपर्क में आने से अंडे और अंडे के छिलके अक्सर साल्मोनेला बैक्टीरिया से दूषित हो जाते हैं। अगर आपका पाचन कमजोर है, तो आप जल्दी से फूड पॉइजनिंग का शिकार हो सकते हैं. इसलिए अंडों को हमेशा धोकर ही खाएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

You cannot copy content of this page