ऐसे लोग को नकारना है जो राज्य में लाना चाहते हैं हिजाब की संस्कृति : पासी

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़। भाजपा के पूर्व सांसद बलराज पासी ने राज्य में मुस्लिम विश्वविद्यालय खोलने की बात को देवभूमि की संस्कृति बदलने का षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसका विरोध करती है। देवभूमि में चार धाम के बाद पांचवें धाम सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा ईरान, मिश्र, सीरिया, यूरोप में हिजाब पर प्रतिबंध है, जबकि कुछ लोग राज्य में हिजाब की संस्कृति लाना चाहते हैं। उन्होंने कर्नाटक में हिजाब को लेकर चल रहे विवाद में प्रियंका गांधी के समर्थन देने को शर्मनाक बताया।

पूर्वसांसद बलराज पासी और प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बृहस्पतिवार को नगर के होटल में प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा को हिजाब से कोई आपत्ति नहीं है, सबके अपने पहनावे हैं लेकिन जब हिजाब वाले लोग नैनीताल आते हैं तो वे हिजाब को एक तरफ रख पर्यटन का मजा लेते हैं। शादी, विवाहों में हिजाब नहीं दिखाई देता लेकिन विश्वविद्यालय, स्कूलों में हिजाब पहनकर जाना एक बड़ा षड्यंत्र है। इसके पीछे विदेशी ताकतें हैं। राज्य में भी ऐसा ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद कड़े नियम बनाए जाएंगे। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, राकेश देवलाल, राजेंद्र जोशी, प्रकाश जोशी आदि शामिल रहे।

You cannot copy content of this page