चालक ने फांसी लगाकर जान दी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। राजपुरा में शुक्रवार दोपहर एक टैक्सी चालक ने फंदा लगा लिया। बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण तनाव और आर्थिक तंगी बताई जा रही है ।राजपुरा निवासी दान सिंह बिष्ट (50) टैक्सी चलाता था। लॉकडाउन के बाद वह तीन साल से बेरोजगार था। शुक्रवार सुबह चालक की पत्नी प्रेमा और बेटा रवींद्र अपने अपने काम पर चले गए। दोपहर में दोनों घर लौटे तो दान सिंह की गर्दन पंखे से लटकी थी और उसने मफलर का फंदा बनाया था। इसके बाद आसपास के लोग चालक को फंदे से उतारकर बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

You cannot copy content of this page