डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकि है

ख़बर शेयर करें

बागेश्वरं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से जनता परेशान हो चुकि है कोई काम नहीं हो पा रहे है युवा रोजगार के लिए भटक रहे है छोटे कारोबारी परेशान है गरीब महगांई की मार से अपना भरणपोषण हनीं कर पा रहे है। इसी लिए कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को जगाया है।
याचना यात्रा मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार को जनविरोधी बताया। चौक बाजार में एक जनसभा आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि सीएए लागू कर संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ करने की कोशिश की गई है। देश आज मंदी की मार झेल रहा है। उद्योग लगातार बंद हो रहे हैं। कई लोग आद्दथक रूप से कंगाल हो गए हैं। किसानों के साथ अब उद्योगों से जुड़े लोग भी आत्महत्या करने लगे हैं। बेरोजगारी अपने चरम पर है। इसके लिए डबल इंजन की सरकार कोई भी कार्य करते दिखाई नहीं दे रही है। जहां जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं शराब सस्ती कर दी गई है। इससे साफ समझा जा सकता है कि सरकार का रुख क्या है। फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती घोटाला सबके सामने है। कहा कि संविधान बचाने के लिए ही यह यात्रा निकाली जा रही है। तीन साल भाजपा सरकार को हो गए हैं, लेकिन ऐसा कोई भी कार्य आज तक नहीं हुआ है। जिससे यहां के लोगों को कुछ फायदा मिल सके। गांव खाली होते जा रहे हैं। पलायन के लिए अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। गैरसैण राजधानी को लेकर भी राजनीति की जा रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता सड़क पर हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, ललित फर्स्वाण, धीरज कोरंगा, राजेंद्र टंगड़िया, महेश पंत, हरीश ऐठानी, गोपा धपोला, गीता रावल, किशन खड़ायत, बहादुर सिंह बिष्ट, अंकुर उपाध्याय, कैलाश मोहन, शांति दानू, भगवत रावल, रिजवान खान, लक्ष्मण राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। जनता अब जान चुकि है कि डबल इंजन का भरोसा किस लिए दिया था हर तपके का व्यक्ति आज परेशान है । स्वास्थ ,रोजगार के लिए तरस गये है इसी लिए पहाड़ से लगातार पलायन बड़े शहरों में हो रहा है।

You cannot copy content of this page