मंगल और केतु का अशुभ संयोग हुआ खत्म, अब इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

वैदिक पंचांग अनुसार 7 जून को मंगल और केतु की अशुभ युति बनी थी, आपको बता दें कि यह युति 18 साल बाद सिंह राशि में बनी थी। वहीं 28 जुलाई को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर गए हैं, जिससे यह युति खत्म हो गई है। ऐसे में अब कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। वहीं इन राशियों को मानसिक सुकून, वैवाहिक जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि
आप लोगों के लिए मंगल और केतु का अशुभ संयोग का खत्म होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बना था। इसलिए जो आपके जीवनसाथी के साथ संबंध खराब चल रहे थे, उसमें सुधार आएगा। वहीं पार्टनरशिप के काम में अब लाभ मिलेगा। मानसिक सुकून मिलेगा। साथ ही सेहत में भी सुधार होगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
तुला राशि
मंगल और केतु की अशुभ युति का खत्म होगा तुला राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बन रहा था। इसलिए इस समय आपको दैनिक इनकम में इजाफा देखने को मिलेगा। साथ ही आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। से लाभ होने के साथ ही संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि
मंगल और केतु का संयोग खत्म होना कर्क राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन भाव पर बन रही थी। इसलिए अब आपको आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही इस समय आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी और लंबी दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। वहीं मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।