अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चेहरे पर लड़ा जाएगा: मदन कौशिक

ख़बर शेयर करें

भाजपा 2022 के विधान सभा चुनाव मोदी की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश की जनता के सामने जायेगी

काशीपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्पष्ट तौर कहा कि सीएम तीरथ सिंह रात ही अगले चुनाव का चेहरा होगें। अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक ने कहा कि पीएम मोदी की उपलब्धियों को जनता के सामने जरूर लेकर जाएंगे। कोविड को लेकर कहा कि पहली लड़ाई हमारी चुनाव से पहले कोरोना पर जीत हासिल करनी है।
यहां मंडी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में काशीपुर में विधायक हरभजन सिंह चीमा की जगह ने नए उम्मीदवारों की दावेदारी पर को लेकर पूछे गए सवाल पर पार्टी के अंदर चुनाव को लेकर प्रक्रिया होती है इसमें व्यवस्था बनाई जाती है। इसमें केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के पास यह निर्णय होता है। समय आने पर सभी संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस किसी को जो जिम्मेदारी देती है वह उसको निभाता है। कई वरिष्ठ नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है जिसे वह उसी तत्परता से निभा रहे हैं। हर प्रयास होता है कि हर कार्यकर्ता और हर नेता को उचित सम्मान मिले।

You cannot copy content of this page