बागेश्वर के भाजपाईयों में सत्ता की हनक से पुलिस प्रशासन व जनता परेशान,खड़िया खनन वालों की मनमानी

ख़बर शेयर करें

आजतक बागेश्वर का इतिहास रहा है कि केवल खड़िया खनन से जुड़े लोगों की चलती है वे बागेश्वर जनपद में किसी भी कड़क व ईमानदार पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को टिकने नहीं देते ये लोग सीधे सत्ता से जुड़े रहते है। चाहे भाजपा की, चाहे कांग्रेस की सरकार हो सभी से तार जुड़े हुए रहते है। एक पुलिस अधिकारी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभा रहा है ं सभी वाहन खड़िया से लदे हुए थे ये वाहन भाजपा के लोगो के थे ं उन्होने सत्ता की हनक दिखाकर पुलिस अधिकरी पर दबाब डाला लेकिन सफलता नहीं मिली। नेता केवल सत्ता के नशे में चूर रहते है । वे चाहते है कि हम पर कोई कानून ,नियम नहीं लगना चाहिए चाहे कोई भी कितना भी गलत काम करें प्रशासन नजरदंाज कर दें लेकिन अब ऐसा नहीं होगा जनता सबकुछ जानती है।

मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) का एसपी और एआरटीओ को तीन वाहनों का चालान निरस्त करने से संबंधी एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पत्र में उल्लेख किया है कि मुख्यमंत्री ने इसके मौखिक आदेश दिए हैं। खड़िया लदे इन वाहनों का 29 नवंबर को

बागेश्वर पुलिस ने चालान किया था। तीन वाहनों में से दो वाहन भाजपा के युवा नेता के बताए जा रहे हैं।
इस मामले में सीएम के जनसंपर्क कार्यालय में तैनात नंदन बिष्ट को बर्खाश्त कर दिया गया है। इधर, विपक्षी पार्टियों ने इस पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाये हैं। भाजपा के लोग सत्ता ने नशें में चूर है।

सीएम के जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट के आठ दिसंबर को बागेश्वर के एसपी और एआरटीओ को लिखे गए पत्र में तीन वाहनों के नंबर देते हुए इनका चालान निरस्त करने को कहा। इसमें लिखा है कि मुख्यमंत्री ने इसके मौखिक आदेश दिए हैं।
पत्र में उल्लेख है कि 29 नवंबर को बागेश्वर यातायात पुलिस ने वाहन संख्या यूके 02 सीए 1238, यूके 02 सीए 0238 और यूके 04 सीए 5907 का चालान किया था। इन चालानों को निरस्त किया जाए। वाहन संख्या यूके 02 सीए 1238 और यूके 02 सीए 0238 मनोज कुमार साह के नाम पंजीकृत हैं। वाहन संख्या यूके 04 सीए 5907 हरीश कुमार साह के नाम पंजीकृत है। मनोज कुमार साह भाजयुमो से जुड़ा हुआ है।

You cannot copy content of this page