2022 योगी में है दम, काम ज्यादा बातें कम भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भर रहा गीत

ख़बर शेयर करें

खैर नही अब यूपी में किसी गुंडे बेईमान की। योगी राज में नही चलेंगी बातें तालिबान की। योगी में है दम काम ज्यादा बातें कम हर हर हर बम बम।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा को लेकर अन्य पार्टियों के साथ भारतीय जनता पार्टी भी जोरदार तैयारी में लगी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में आजकल नया शीर्षक गीत जोश भर रहा है। योगी में है दम, काम ज्यादा बातें कम। हर हर हर बम बम।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश सरकार तथा उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन भी इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थकों ने एक गीत गाया है। गीत के बोल हैं श्योगीराज में नहीं चलेंगी बातें तालिबान कीश्। इस गीत का वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत फेसबुक अकॉउंट की वॉल पर पोस्ट किया गया है। यह गीत सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं विपक्ष भाजपा पर हमलावर दिख रहा है।
खैर नही अब यूपी में किसी गुंडे बेईमान की।
योगी राज में नही चलेंगी बातें तालिबान की।
योगी में है दम काम ज्यादा बातें कम, हर हर हर बम बम।
कभी ना ऐसा होने देंगे कसम है हिंदुस्थान की।
जो जैसी भाषा समझेगा वैसी हम समझा देंगे।
पाकिस्तान चला जाये जिसे फिक्र है पाकिस्तान की। योगीराज में नहीं चलेंगी बातें तालिबान की।जिस मिट्टी में जन्म लिया है उससे बेईमानी क्यों।यहां कमाना खाना है तो बातें तालिबानी क्यों।बार बार समझाया फिर भी नादानी करते क्यों।

इस गीत के माध्यम से उन लोगों को भी सन्देश दिया गया जो संविधान को नहीं मानते। योगी आदित्यनाथ का इस गीत के माध्यम से उन लोगों को सीधा सन्देश है जो तोडफ़ोड़ करते, संविधान विरोधी बातें करते हैं। उनके लिए चेतावनी है। यह गीत अब तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश पर रहा है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया निश्चित तौर पर जिस तरह से पिछले साढ़े चार वर्षों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने काम किया है, वह काबिले तारीफ है। डेढ़ दशक के दौरान जो उत्तर प्रदेश के विकास के पहिए में जंग लग गया था, उसे साफ करके और तेजी से गति प्रदान किया गया है। वहीं अपराधियों के पहिए दौड़ रहे थे। योगीराज में अपराधियों के पहिए में जंग लग गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर दिन प्रदेश के विकास के लिए काम करते हैं। भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार 24 करोड़ की जनता की चिंता करती है। प्रदेश की जनता भी यह समझ रही है। गायकों ने गीत के माध्यम से प्रदेश की उसी जनता जनार्दन के मनोभाव को एक तरह से व्यक्त किया है।

You cannot copy content of this page