युवती ने पुलि‍स पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिले में कपकोट क्षेत्र की एक युवती ने फौजी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने शादी करने से इंकार करने और दहेज मांगने की शिकायत कर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फौजी के पिता के प्रार्थना पत्र पर भी पुलिस जांच कर रही है।

20 वर्षीय एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बैड़ा-मझेड़ा गांव निवासी मनीष टम्टा पुत्र हरीश टम्टा के बीच उसकी फोन से बात होती थी। 25 अप्रैल 2021 को वह अपनी सहेली की शादी में बैड़ा-मझेड़ा गांव गई थी। मनीष ने उसे शादी का झांसा दिया। उस रात को उसके साथ दुष्कर्म किया।

एक जून 2021 को उसके स्वजनों से शादी का प्रस्ताव रखा गया। छह जून को टीका लगाने का निर्णय लिया गया और 16 अक्टूबर को टीका यानी सगाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। एक वर्ष बाद आरोपित और उसके स्वजनों ने उससे बात करना बंद कर दिया। उसकी जिंदगी खराब कर दी और वह अब शादी से मना करने लगे हैं। दहेज की बात कर रहे हैं। मंगेतर अब फौज में भर्ती हो गया है।

वहीं, आरोपित के पिता हरीश टम्टा ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि वह ब्लेक मेल कर रही है। उसने अन्य के साथ ही ऐसा किया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने कहा कि धारा 376, 470 और दहेज एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित के पिता के प्रार्थना पत्र भी जांच की जा रही है। यदि जांच लड़की के विपक्ष में रही तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।

You cannot copy content of this page