टिहरी संसदीय क्षेत्र से शुरू होगी कांग्रेसे की तीसरे चरण की परिवर्तन यात्रा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ माह का समय शेष है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में कांग्रेस तीसरे चरण की परिवर्तन यात्रा दीपावली पर्व के बाद शुरू करेगी। यह यात्रा टिहरी संसदीय क्षेत्र से शुरू होगी।

देहरादून। प्रदेश में आई आपदा के चलते कांग्रेस ने अपने प्रस्तावित कार्यक्रम आगे खिसका दिए हैं। तीसरे चरण की परिवर्तन यात्रा अब दीपावली पर्व के बाद होगी। अलबत्ता यह तय किया गया है कि परिवर्तन यात्रा का तीसरा चरण टिहरी लोकसभा क्षेत्र से प्रारंभ किया जाएगा।
कांग्रेस बीते सितंबर माह से प्रदेश में चुनावी मुहिम शुरू कर चुकी है।

सितंबर के पहले पखवाड़े में ऊधमसिंहनगर जिले से शुरू की गई परिवर्तन यात्रा के अब तक दो चरण हो चुके हैं। दूसरे चरण में पार्टी ने हरिद्वार जिले को केंद्र में रखा। तीसरे चरण की परिवर्तन यात्रा इसी माह के अंतिम हफ्ते में निकालने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब यह कार्यक्रम बदल दिया गया है। इस माह प्रदेश के कई हिस्सों खासतौर पर कुमाऊं मंडल के कई जिलों में आपदा ने तबाही मचाई है।

पार्टी ने इसे देखते हुए अपने कार्यक्रम में तब्दीली की है। अब परिवर्तन यात्रा अगले माह दीपावली पर्व के बाद ही तय की जाएगी। यात्रा टिहरी लोकसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत मसूरी से करने पर सहमति बनी है। यात्रा का समापन रुद्रप्रयाग जिले में किया जा सकता है। पार्टी ने तय किया है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंबर को बाल युवा सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

You cannot copy content of this page