आज भारी बर्फबारी वाले बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी पोलिंग पार्टियां

ख़बर शेयर करें

14 फरवरी को होने वाले मतदान पर बर्फबारी भारी न पड़े, इसके लिए खास तैयारी की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने चुनाव आयोग से भारी बर्फबारी वाले बूथों के लिए 72 घंटे पहले यानी तीन दिन पहले पोलिंग पार्टियां भेजने की अनुमति ली है।

देहरादून विधानसभा चुनाव की तैयारी अंतिम मोड़ पर है। शुक्रवार को 35 भारी बर्फबारी वाले मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी जाएंगी। वहीं, अपेक्षाकृत कम बर्फबारी या ज्यादा दूरी वाले बूथों के लिए शनिवार को 1442 पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।

14 फरवरी को होने वाले मतदान पर बर्फबारी भारी न पड़े, इसके लिए खास तैयारी की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने चुनाव आयोग से भारी बर्फबारी वाले बूथों के लिए 72 घंटे पहले यानी तीन दिन पहले पोलिंग पार्टियां भेजने की अनुमति ली है। उत्तरकाशी के 17 और पिथौरागढ़ के 18 बूथों के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।

इसके बाद शनिवार को जिन 1442 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां जाएंगी, उनमें उत्तरकाशी के 72, चमोली के 34, रुद्रप्रयाग के 18, टिहरी के 463, देहरादन के 121, पौड़ी गढ़वाल के 278, पिथौरागढ़ के 142, बागेश्वर के 14, अल्मोड़ा के 238, चंपावत के 38, नैनीताल के 24 बूथ शामिल हैं। मतदान से एक दिन पहले प्रदेश के 10 हजार 222 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।

5860 बूथों पर वेब कास्टिंग
प्रदेश के पांच हजार 860 बूथों पर इस बार वेबकास्टिंग की जाएगी। इनमें सर्वाधिक ऊधमसिंह नगर के 745 बूथ हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी के 270, चमोली के 287, रुद्रप्रयाग के 181, टिहरी के 477, देहरादून के 943, हरिद्वार के 871, पौड़ी के 472, पिथौरागढ़ के 300, बागेश्वर के 188, चंपावत के 167 और नैनीताल के 503 बूथ हैं।

उत्तराखंड को मतदान के लिए 276 जोन में बांटा
मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड को 276 जोन में बांटा है, जिनमें 1447 सेक्टर हैं। प्रदेश में इस बार 6983 क्रिटिकल, 1692 वलनरेबल और 310 शैडो बूथ हैं। प्रदेश में चूंकि तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जो कि दूरस्थ हैं, इसलिए मतदान के दिन सभी बूथों से पोलिंग पार्टियां नहीं पहुंच पाएंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मुताबिक मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन प्रदेश की 9385 पार्टियां लौट आएंगी। जबकि 2312 पोलिंग पार्टियां दूसरे दिन वापस पहुंचेंगी।

You cannot copy content of this page