आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मुख्य अतिथि

ख़बर शेयर करें

देहरादून । उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आज प्रदेशभर में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजित किए गए हैं। राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिकरत करेंगी। वहीं ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी सबसे पहले देहरादून स्थित कचहरी परिसर में शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस पर रैतिक परेड में शामिल होंगे। गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने ।

पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिकरत करेंगी। इसके चलते यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्ट का प्लान जारी किया है। शहर में सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी। देहरादून पुलिस ने अपील की है कि सभी वाहन चालक गुरुवार को इन मार्गों का प्रयोग कम से कम करें। असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों का प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें ।

You cannot copy content of this page