चुनाव से पहले 35 आईएएसव पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर जिले को मिला नया डीएम ,कुमाऊं आयुक्त रहे सुशील कुमार को अब गढ़वाल मंडल का आयुक्त व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थान बोर्ड बनाया गया है। ऊधमसिंहनगर का डीएम भी बदला है कुमाऊ के कमीश्नर दीपक रावत होगें

देहरादून । उत्तराखंड स्तर पर एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। देर रात सरकार ने प्रदेश के 35 आईएएस और पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को बदल दिया गया है। फिलहाल कुमाऊं मंडल आयुक्त का पद खाली है। कुमाऊं आयुक्त रहे सुशील कुमार को गढ़वाल मंडल का आयुक्त व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थान बोर्ड बनाया गया है। ऊधमसिंहनगर की जिलाधिकारी रंजना का तबादला किया गया है। उन्हें अपर सचिव नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी दी गई है। ऊधमसिंहनगर जिले की कमान युगल किशोर पंत को दी गई है। सचिव रविनाथ रमन से आयुक्त गढ़वाल का दायित्व वापस ले लिया गया है। उन्हें सचिव राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है। शासन अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को वर्तमान पदों के अलावा ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा का भी दायित्व दिया है। सचिव मीनाक्षी सुंदरम को मुख्य परियोजना निदेशक यूजीवीएस-आरईएपी की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव सचिन कुर्वे से आबकारी हटा कर ये पद शैलेश बगोली को दिया गया है।

You cannot copy content of this page