कुत्ते के काटने के दो दिन बाद गाय की मौत, दूध का सेवन करने वाले 22 लोगों ने लगवाई एआरवी

ख़बर शेयर करें

त्यूणी क्षेत्र से सटे उत्तरकाशी के बंगाण क्षेत्र के पावली गांव में कुत्ते के काटने के दो दिन बाद गाय की मौत हो गई। गाय को काटने वाला कुत्ता घटना के बाद से लापता है। 22 लोगों ने गाय के दूध का सेवन किया था। घबराए ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचे। यहां ग्रामीणों को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई गई। सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य बताया जा रहा है।

बुधवार को बंगाण क्षेत्र के पावली गांव के 22 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचे। ग्रामीणों ने चिकित्सक को बताया कि तीन दिन पूर्व लावारिस कुत्ते ने एक दुधारू गांव को काट लिया था। कुत्ते के काटने के दो दिन बाद अचानक गाय मर गई। गाय से मुंह से झाग आ रहा था। उसका शरीर अकड़ गया था।

का सेवन करने वाले सभी लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज दी गई
पशुपालक के परिवार समेत गांव के 22 लोगों ने कुत्ते के काटने के बाद गाय के दूध का सेवन किया था। ग्रामीणों ने चिकित्सक को बताया कि कुत्ते को रैबीज है या नहीं इसका पता लगाने के लिए उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इससे लोग और अधिक घबरा गए।

You cannot copy content of this page