उत्तराखंड भाजपा ने महाभारत शुरू

ख़बर शेयर करें

देहरादून । रायपुर विधानसभा क्षेत्र लगातार भाजपा की परेशानी बढ़ा रहा है। यहां विधायक उमेश शर्मा काऊ और कार्यकर्त्ताओं के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों मोर्चा खोलकर बैठे हैं कार्यकर्त्ता रायपुर विधानसभा क्षेत्र लगातार भाजपा की परेशानी बढ़ा रहा है। यहां विधायक उमेश शर्मा काऊ और कार्यकर्त्ताओं के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब दो मंडलों के अध्यक्षों को हटाकर विधायक के करीबियों को जिम्मेदारी सौंपे जाने के विरोध में मोर्चा खोलते हुए बड़ी संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में हंगामा किया। उन्होंने विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।शुक्रवार को बड़ी संख्या में रायपुर क्षेत्र के विभिन्न मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक और वरिष्ठ नेता बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि क्षेत्र में संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे कार्यकत्र्ताओं को विधायक द्वेष भावना के चलते हटा रहे हैं। संगठन के कार्यों में भेदभाव कर रहे हैं और अपने चहेतों की पदों पर नियुक्ति का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला को शिकायती पत्र भी सौंपा।

  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp

You cannot copy content of this page