खाना बनाते समय लगी आग से झोपड़ी राख

ख़बर शेयर करें

रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र के हाथीडंगर में खाना बनाते समय लगी आग से झोपड़ी जलकर राख हो गई। अग्निकांड में मजदूर का हजारों का सामान जल गया।
यहां आज दोपहर साढ़े तीन बजे ग्राम हाथीडंगर में पप्पू पुत्र अब्दुल अख्तर की झोपड़ी में मजदूर खाना बना रहा था। तभी चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग बढ़ते देख मजदूर ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि पास मौजूद दूसरी झोपड़ी को बचा लिया। आग से जनहानि नहीं हुई है।

You cannot copy content of this page