उत्तराखंड में बारिश कब तक होगी? मानसून वापस कब जाएगा

ख़बर शेयर करें

देहरादून। बारिश कब तक होगी ? बारिश कब रुकेगी ? लगभग हर किसी के मन में यही सवाल है। आसमान से बरस रही आफत से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि अब लोग भगवान से बारिश रोकने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस मानसून सीजन में बारिश ने पहाड़ी क्षेत्रों में काफी नुकसान पहुंचाया है। उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी सहित कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार जनपद को छोड़ कर सभी जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी है। वहीं, अभी मानसून जाते-जाते क्या रंग दिखाएगा, यही सोच कर लोग परेशान हैं।

हालांकि, उत्तराखंड से मानसून की विदाई के लिए अभी 15 सितंबर तक इंतजार करना होगा। प्रदेश में इस बार बारिश का आंकड़ा मानसून सीजन से आगे बढ़ चुका है। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर का कहना है कि 15 सितंबर तक अभी मानसून जारी रहेगा। 15 सितंबर आते-आते मौसम का मिजाज थोड़ा हल्का हो सकता है। संभवत: सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून की विदाई हो सकती है।

You cannot copy content of this page