अखिलेश ने करहल को ही क्यों चुना, सपा के लिए कितनी सेफ है यह सीट?

ख़बर शेयर करें

लखनऊ। पिता के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश के चुनाव लड़ने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि इसको लेकर पार्टी की ओर से अभी किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। अखिलेश के करहल से चुनाव लड़ने की खबर सामने आने के बाद मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट यूपी ही नहीं पूरे देश की राजनीति में हॉट सीट बन गई। अखिलेश ने आजमगढ़ और संभल को छोड़कर करहल को ही क्यों चुनाव सियासी गलियारों में इस बात भी चर्चा है। दरअसल मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद और सैफई सपा का गढ़ माना जाता है। 

मैनपुरी से पिता मुलायम सिंह यादव अभी सांसद भी हैं। सियासी आंकड़ों पर बात करें तो करहल में अभी तक सपा का ही कब्जा रहा है, यहां से केवल एक बार ही भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। यही कारण है कि अखिलेश यादव ने सपा की सबसे सेफ मानी जाने वाली करहल सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सीएम योगी की तरह अपने ही गढ़ में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक अखिलेश के अपने गढ़ में चुनाव लड़ने का फैसला इसलिए भी लिया गया है कि वह यहां से चुनाव लड़ने के दौरान पूरे प्रदेश पर फोकस कर सकें। करहल से ताल ठोंकने के बाद अखिलेश को इस सीट पर ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। 

You cannot copy content of this page