थल- मुनस्यारी मार्ग पर पत्थर गिरने से वाहन के चिथड़े उड़े ,यात्री सुरक्षित बचे

ख़बर शेयर करें

थल मुनस्यारी मार्ग पर वाहन जब गिरगांव के पास पहुंचा तो पहाड़ की तरफ से मलबा गिरने लगा। मलबे के चलते दलदल बनने से वाहन फंस गया। इसी दौरान पहाड़ की तरफ से एक पत्थर वाहन पर गिरा और वाहन में सवार सात लोग बाहर निकल गए।

पिथौरागढ । थल -मुनस्यारी मार्ग जानलेवा बन चुका है। थल से मुनस्यारी के मध्य चार स्थानों पर पहाड़ की तरफ से पत्थर गिर रहे हैं। गिरगांव के पास एक वाहन पर पत्थर और मलबा गिरा । वाहन में सवार सात सवारियां सुरक्षित रही वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। मार्ग पर अब तेजम के पास ही पांच सौ मीटर की ऊंचाई से पत्थर गिरने लगे हैं। मार्ग पर वाहन संचालन बाधित है।
जिला आपदाकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सायं थल -मुनस्यारी मार्ग पर एक वाहन गुजर रहा था। वाहन जब गिरगांव के पास पहुंचा तो पहाड़ की तरफ से मलबा गिरने लगा। मलबे के चलते दलदल बनने से वाहन फंस गया। इसी दौरान पहाड़ की तरफ से एक पत्थर वाहन पर गिरा और वाहन में सवार सात लोग बाहर निकल गए। बाद में भारी मलबा गिरने से वाहन मलबे में दब गया और क्षतिग्रस्त हो गया। मार्ग के दलदल बनने से वाहन भी नहीं निकल सका। मार्ग खोलने के लिए जेसीबी भेजी गई। वाहन में सवार सात सवारियों विरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, दीपक सिंह, उमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह और हरीश सिंह सभी सुरिक्षत रहे।

You cannot copy content of this page