युवती को शादी का झांझा देकर दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। युवती को शादी का झांसा देकर एक युवती से दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
कौसानी पुलिस के अनुसार गत चार मई को पीड़िता ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि दुदीला गांव निवासी 22 वर्षीय कृष्णा कुमार पुत्र नंदन राम ने उसे शादी का झांसा दिया। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। अब वह शादी से इंकार कर रहा है।
पुलिस ने प्रकरण में त्वरित संज्ञान लिया और आरोपित को गिरफ्तार करने के दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष कौसानी निधि शर्मा ने आरोपित की गिरफ्तारी को टीम गठित की और सोमवार को उसे गांव से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपित को अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।प्रकरण की विवेचना वह थानाध्यक्ष स्वयं कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपित के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा।

You cannot copy content of this page