यशपाल आर्य 5 साल भाजपा की खाई मलाई अब कांग्रेस में आ गए मक्खन खाने:सरिता आय

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस हाईकमान ने अगर नैनीताल सीट पर यशपाल आर्य व संजीव आर्य को टिकट देते है तो वह कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर होंगी।

नैनीताल । बाप -बेटे कांग्रेस का दामन थामते ही प्रदेश महिला काग्रेस अध्यक्षा सरिता आर्या ने यशपाल आर्य पर ताना कसा कहा पांच साल तक भाजपा में जमकर मलाई खाई अब वापस काग्रेस में आकर मक्खन खाने के लिए पूर्व विधायक सरिता आर्या ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य को कांग्रेस में शामिल होने के पर भारी नाराजगी जताई है।

उन्होंने यशपाल आर्य व संजीव आर्य पर निशान साधते हुए कहा कि दोनों ने पांच साल भाजपा की मलाई खाने के बाद वापस कांग्रेस की मलाई खाने आ गए हैं। ऐसे में अब वह लोग भी पार्टी छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे क्योंकि यशपाल आर्य शर्तों के आधार पर कांग्रेस में आए हैं नैनीताल सीट से अगर टिकट नई दिया गया तो वह कांग्रेस छोड़ देंगी।

महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य पत्रकारों से बात करतेे हुए कहा कि वह पिछले पांच सालों से लगातार पार्टी को मजबूत बनाने में लगी है। उन्होंने पार्टी के लिए अपना समय दिया है। उन्होंने कहा कि हाइकमान ने अगर नैनीताल सीट पर यशपाल आर्य व संजीव आर्य को टिकट देते है तो वह कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर होंगी। भाजपा को स्तिथि मजबूत न होने पर कैबिनेट मंत्री कांग्रेस में शामिल हुए है। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री को कई अहम पदों से नवाजा लेकिन उन्होंने पार्टी छोड़कर अपने पुत्र के साथ भाजपा का दामन कर कांग्रेस को कमज़ोर किया था। आज कांग्रेस को मजबूत देखकर वापस लौटे हैं यशपाल के कांग्रेस में वापसी के बाद अब कांग्रेस में चारों तरफ बगावत शुरू हो गई है।

You cannot copy content of this page