यशपाल आर्य की मुश्किलें बढ़ीं हार जीत जातीय समीकरणों पर हैं

ख़बर शेयर करें

बाजपुर (एससी आरक्षित) सीट पर कांग्रेस से यशपाल आर्य, भाजपा से राजेश कुमार, आप से सुनीता टम्टा बाजवा और बसपा से विजयपाल जाटव चुनाव मैदान में हैं। सपा ने धनराज भारती को टिकट दिया है।

बाजपुर (एससी आरक्षित) सीट पर कांग्रेस से यशपाल आर्य, भाजपा से राजेश कुमार, आप से सुनीता टम्टा बाजवा और बसपा से विजयपाल जाटव चुनाव मैदान में हैं। सपा ने धनराज भारती को टिकट दिया है। चुनाव में कोई बड़ा मुद्दा न होने की वजह से दावेदार और उनके सिपहसालार अपने-अपने पक्ष में जातीय समीकरण बैठाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगाए हुए हैं। यहां अल्पसंख्यक और एससी मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं।

दोनों वर्गों के मतों का कुल हिस्सा 60 फीसदी से ज्यादा है। किसान आंदोलन में सक्रिय रहे जगतार सिंह बाजवा की पत्नी सुनीता टम्टा कांग्रेस से टिकट की दावेदार थीं लेकिन भाजपा से पाला बदलकर कांग्रेस में आए यशपाल आर्य ने पार्टी का टिकट झटक लिया। इसके बाद सुनीता को आप ने चुनाव मैदान में उतार दिया। कांग्रेस और आप प्रत्याशियों के बीच अल्पसंख्यक मतों का बिखराव भाजपा के लिए मुफीद हो सकता है। त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे प्रत्याशी जातीय समीकरण का गणित भिड़ा रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य जहां विकास की दुहाई दे रहे हैं, वहीं भाजपा और आप समेत अन्य दल उन्हें दल बदल के मुद्दे पर घेर रहे हैं।

You cannot copy content of this page