आप पार्टी पहिले दिल्ली की जनता को दिए वादे पूरा करें: मदन कौशिक

ख़बर शेयर करें

दिल्ली में बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर है ।आप पार्टी पहिले अपने घर को नहीं देख रही है दूसरे घर की कमी गिना रही है दिल्ली व उत्तराखंड की तुलना करना बेहद झूठ बोलना है ।

हल्द्वानी । आदमी पार्टी जिस तरह से एक दल उत्तराखंड में चुनावी माहौल बनाने में जुटी है और तरह-तरह के वादे कर रही है। वह इन वादों को पहले दिल्ली में लागू करे। वहां पर बेरोजगारी चरम पर है और स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। जनता ऐसी कोरी घोषणाओं में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अबकी बार 60 पार का नारा बुलंद होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं पर केंद्रित जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिए जनता के बीच जायेगी। इस बार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। इसके लिए पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं पर केंद्रित जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिए जनता के बीच जायेगी। इस बार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। इसके लिए पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है।
अनुशासनहीनता के लिए भाजपा का स्पष्ट संदेश
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बीच लगातार हो रही बयानबाजी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है सार्वजनिक रूप से बयानबाजी ठीक नहीं है। इस मामले में दोनों को स्पष्ट संदेश दिया जा चुका है। हालांकि उन्होंने कार्रवाई को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।

You cannot copy content of this page