9 सितंबर: 18 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

ख़बर शेयर करें

सितंबर 2026: देश में मानसून के आक्रामक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 9 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। इस खतरनाक आंधी की वजह से बड़े-बड़े वृक्ष टूटकर धाराशायी हो सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। किसानों और मछुआरों को बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पूर्वी भारत में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से पहले देख कर निकले

You cannot copy content of this page