देश के 16 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 21 जुलाई को देश के 16 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और केरल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, उत्तरी राज्यों के लिए खास चेतावनी है। यहां कई राज्यों तूफानी हवा का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है।
