रेखा आर्या के विधान सभा में आखिर कहां हुआ विकास ,लोग पूछ रहे है
सोमेश्वर विधान सभा विकास के नाम से तरस रहा है। लोगों के चलने के लिए रास्ता ,पीने के लिए पानी ,ईलाज के लिए अल्मोड़ा दौड़ना पड़ता है ,शिक्षा के नाम पर सरकारी स्कूल बंद हो गये है ,अगर है भी तो शिक्षकों का अकाल है ,सोमेश्वर मुख्य बाजार में शौचालय के नाम पर कुछ भी नहीं है महिला शौचालय की बात छोड़ो एक पुरूष शौचालय तक नहीं बना पाया, क्षेत्र की विधायक जब की मंत्री दो विभाग संभाले हुई है ।
सोमेश्वर । अगस्त 2026 के आखिरी हफ्ते में सोमेश्वर की ही एक स्थानीय युवती (नेहा खर्कवाल) ने सोमेश्वर की असली तस्वीर जनता के बीच उजागर किया ,उसने बताया कि बाजार में उसकी सहेली को पीरियड्स (मासिक धर्म) के दौरान अचानक वॉशरूम की जरूरत पड़ी। किसी रेस्टोरेंट वाले ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया और जब वे 300 मीटर दूर तल्ली बाजार के सार्वजनिक शौचालय पहुंचे, तो वहां दरवाजा तक नहीं था और वह सिर्फ पुरुषों के लिए था वह भी गंदगी से भरा पड़ा था ।
यह कोई नया मुद्दा नहीं इससे पहले भी उठा था सोमेश्वर और अल्मोड़ा के मुख्य बाजारों में महिलाओं के लिए शौचालय न होने का मुद्दा पहले भी एक विदेशी (इजराइल) महिला पर्यटक द्वारा उठाया जा चुका है। फिर भी एक महिला विधायक मंत्री को जानकरी होने के बाद भी महिलाओं की सुविधा देने से इंकार कर दिया यही असली विकास है ।
कैबिनेट मंत्री का क्षेत्र सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का क्षेत्र है, जिसके कारण बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी करने पर क्षेत्र की जनता में भारी आक्रेश है ।
इसके अलावा सोमेश्वर – अल्मोड़ा मुख्य मार्ग गढ्ढे में रोड है बरसात में तलैया बन जाते है जिसे कई वाहन पलट गये ,आजतक गढ्ढे नहीं भरे गये ।
