रेखा आर्या की 210 करोड़ की कथित संपत्ति पर जांच ठंडे बस्ते में कैद हुई

ख़बर शेयर करें

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की कथित 210 करोड़ रुपये की संपत्ति का मामला अब सतर्कता अधिष्ठान पहुंच गया है। मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने 17 अक्टूबर को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
उन्होंने संबंधित संपत्तियों के स्वामित्व, बैंक खातों, निवेश, कंपनियों और आय के स्रोतों की जांच कराने का अनुरोध किया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि जांच में आरोपों की पुष्टि होने और अपराध के पर्याप्त आधार मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, लेकिन इस मामले को सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया कहा आरोप निराधार है ।मामले ने 16 अक्टूबर को उस समय तूल पकड़ा, जब गिरधारी लाल साहू ने एक वीडियो जारी कर रेखा आर्या के पास करीब 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति होने का आरोप लगाया।

इसके अगले दिन अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत देकर पूरे मामले की जांच की मांग की। हालांकि, संपत्ति को लेकर लगाए गए आरोपों की अब तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में शिकायतकर्ता ने जांच के जरिए तथ्यों की वास्तविक स्थिति सामने लाने पर जोर दिया है।अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने कहा कि शिकायत का उद्देश्य किसी की राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। उनका कहना है कि यदि आरोप निराधार हैं, तो निष्पक्ष जांच से यह स्पष्ट हो जाना चाहिए। वहीं, आरोपों की पुष्टि होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने सतर्कता अधिष्ठान से शिकायत पर विधिवत संज्ञान लेकर प्रारंभिक जांच कराने और गिरधारी लाल साहू की ओर से जारी वीडियो सहित उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने का अनुरोध किया है। शिकायत सौंपते समय अधिवक्ता अल्का शर्मा और अधिवक्ता अजय धीमान भी मौजूद रहे।
फिलहाल, 210 करोड़ रुपये की कथित संपत्ति को लेकर सरकार ने चुप्पी साधी हुई है ,
अगर जांच हो भी गई तो होना ढाक के तीन पात , जब से उत्तराखंड बना तब से आजतक इस प्रदेश में करोड़ो के घोटाले हो चुके है चाहे काग्रेस की सरकार हो या फिर भाजपा की हो दोनों राष्ट्रीय दल इस छोटे प्रदेश को लूट रहे है। एक दूसरे पर आरोप -प्रत्यारोप लगाते आ रहे है 26 सालों को किसी भी नेता को भ्रष्टाचार के मामले में जेल हुई ?पहाड़ का आम आदमी वहीं पर है लेकिन मंत्री से लेकर संत्री तक मालामाल हांे गये है ।
210 करोड़ के मामले में वास्तविक स्थिति जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी प्रदेश की जनता कह रही है कि जांच होगी या नहीं आखिर कब होगी

You cannot copy content of this page