18 नवंबर को होगा यूओयू का दीक्षांत समारोह

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी ‌उत्त राखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 18 नवंबर को होगा। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने समारोह की सहमति दे दी है। राजभवन सचिवालय की ओर से 12 अक्तूबर को जारी पत्र में विवि के कुलपति को समारोह की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। राजभवन ने 20 अक्तूबर तक समारोह से संबंधित सभी जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि राजभवन से स्वीकृति मिलने के बाद दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा में पूरी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि उपाधि प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों की संख्या और विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी विवि जल्द जारी करेगा।

You cannot copy content of this page