घोटालों का दाग लग चुके दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर करें सीएम: हरीश रावत
नेताओं व उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों की मिलीभगत से उत्तराखंड भ्रष्टाचार ,घोटालों का प्रदेश बना दिया गया है अब तो पूरे देश में चर्चाओं में है कि एक छोटे से प्रदेश में ऐसे कृत हो रहे है जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है वह अब सत्ता में बैठे नेताओं ने दाग लगा दिया है ,घोटाले होते है और जांच होती है लेकिन जांच दबा दी जाती है, चाहे वह काग्रेस की सरकार हो या फिर वर्तमान भाजपा की सरकार हो एक दूसरे को आरोप -प्रत्यारोप लगाते है और राजनीति का खेल खेलते है ।अभी हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम धामी से आय से अधिक संपत्ति के मामलों में घिरे दो मंत्रियों गणेश जोशी और रेखा आर्य को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है,लेकिन हटागा कोई नहीं केवल राजनीति कर रहे है जिसे प्रदेश का भला नहीं है।
पिथौरागढ़। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश मंत्री मंडल में आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में घिरे दो मंत्री गणेश जोशी और रेखा आर्य को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रीमंडल से बाहर कर देना चाहिए।
अंकिता हत्याकांड की सीबीआइ जांच उजागर हो तो वर्तमान सत्ता की निर्लज्जता सार्वजनिक होगी। रावत अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान रविवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड में वीआइपी का नाम आने की चर्चा अति गंभीर है।इस घटना से जनमानस उद्धेलित है। मामले की सीबीआइ जांच की आंतरिक रिपोर्ट आते ही इसे सार्वजनिक करना चाहिए था। ऐसा नहीं किए जाने से मामला संदेह के घेरे में है।
रावत ने कहा कि पिथौरागढ़ में बाबू जगजीवन राम मेडिकल कालेज का भाजपा डंका पीटती है परंतु मेडिकल कालेज की कक्षाओं के संचालन और फैकल्टियों को लेकर कहानी कुछ ओर ही नजर आ रही है।
