कैप्टन अजय पंत को ब्रिटेन ने हिरासत में लिया
नैनीताल ब्रिटेन में हिरासत में लिए भारतीय मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत को लेकर उत्तराखंड में उनके परिवारवाले काफी व्याकुल और परेशान हैं। अजय पंत उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की।
उन्होंने कहा कि मेरे पति बेगुनाह हैं और उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। उन्होंने सरकार से अदरअसल, कैप्टन अजय पंत पर रूस से भारत के रास्ते में इंग्लिश चैनल पार करते समय जहाज को यूके की सीमा में अवैध रूप से घुसने का आरोप लगा है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रहने वाले अजय पंत को ब्रिटिश सशस्त्र बलों ने बीते दिनों हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद से उनका परिवार परेशान हैं। परिवार ने भारतीय सरकार और विदेश मंत्रालय से अजय की सकुशल सलामती से वतन वापसी की मांग की है।पने पति की सलामती और सुरक्षित वतन वापसी की अपील की है
38 वर्षीय अजय पंत मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर निवासी हैं। घटना के बाद उनकी पत्नी रितु पंत ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘मेरे पति कैप्टन अजय पंत टैंकर स्मायरटस के कप्तान को यूके अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। लिखा कि उनके पति ने कंपनी के निर्देशों का पालन करते हुए काम किया। जहाज के मालिकाना हक में उनकी कोई भूमिका नहीं है। मैं भारतीय सरकार और समुद्री अधिकारियों से मदद की अपील करती हूं’। परिवार ने विदेश मंत्रालय और राज्य व भारत सरकार से अजय को सकुशल हिरासत से बाहर निकालने की मांग की है। घर में उनकी पत्नी के अलावा मां और पिता परेशान हैं।
।
